सरायपाली : नवागढ़ में संकुल स्तरीय TLM मेला संपन्न - CG Sandesh

सरायपाली : नवागढ़ में संकुल स्तरीय TLM मेला संपन्न

संकुल स्रोत केंद्र समग्र शिक्षा नवागढ़ में संकुल स्तरीय TLM (शिक्षण-अधिगम सामग्री) मेला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में SMDC अध्यक्ष रिक्की अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि मदन पटेल ने शिरकत की।

संकुल समन्वयक खिरोद्र कुमार सोनी ने कहा कि TLM बच्चों की सिखने की प्रक्रिया को रोचक, सरल और प्रभावी बनाता है। संकुल प्राचार्य मोतीचरण वैष्णव ने अपने उद्बोधन में कहा कि TLM का कक्षा अध्यापन में महत्वपूर्ण भूमिका है, उन्होंने सभी शिक्षकों को कक्षा शिक्षण में TLM का नियमित उपयोग करने कहा।

मेले में संकुल के सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया और गणित, हिंदी, अंग्रेज़ी, विज्ञान एवं पर्यावरण से संबंधित नवाचारी TLM मॉडल प्रदर्शित किए। शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए चार्ट, मॉडल, खेल-आधारित सामग्री और स्थानीय संसाधनों से बने शिक्षण उपकरणों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

अंत में श्रेष्ठ TLM प्रस्तुत करने वाले शिक्षकों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक सोनी द्वारा किया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें