news-details

बागबाहरा पुलिस ने 4 फरवरी 2025 को मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों को 5.265 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत 2,63,250 रुपए बताई गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की नीले रंग के एक्सेस स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एक्सबी 0490 में ओड़ीसा राज्य की ओर से आरोपी गांजा लेकर जा रहे है,  सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पुछताछ एवं वाहन एवं रखे सामग्री की जॉंच करने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जाते पाया गया. जिस पर पुलिस ने विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए थाना बागबाहरा में आरोपियों से 5.265 किलो ग्राम गांजा कीमती 263250 रूपये एवं परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन एक एक्सेस स्कूटी कीमती 90,000 रुपये तथा चार नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईल फोन 20,500 रुपये एवं नगदी रकम 5400 रूपये,  कुल जुमला कीमती 03 लाख 79 हजार 150 रूपये जप्त किया.

मामले में आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 20बी व धारा 29 एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से तीनों आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर थाना बागबाहरा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया. है। प्रकरण के आरोपियो के विरूद्ध अग्रीम कार्यवाही की जा रही है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स एवं थाना बागबाहरा पुलिस की टीम के द्वारा की गई।

जप्त सम्पत्तीः-

01. 5.265 किलो गांजा कीमती 263250 रूपये।

02 .परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन नीले रंग का एक्सेस स्कूटी कीमती लगभग 90,000 रुपये।

03. चार नग मोबाईल फोन किमती लगभग 20,500 रुपये।

04. नगदी रकम 5400 रूपये।

कुल जुमला कीमती 03 लाख 79 हजार 150 रूपये।

गिरफतार आरोपियो का नाम-

01. अनिश डागौर पिता हरिप्रसाद डागौर उम्र 26 साल निवासी महाऋषि अरंिवंद वार्ड थाना बेलबाग जिला जबलपुर(मध्यप्रदेश)

02. निहाल पिता मोहम्मद अनवाल उम्र 28 साल, निवासी महाऋषि अरंिवंद वार्ड थाना बेलबाग जिला जबलपुर(मध्यप्रदेश)

03. हिमांशु बेन पिता रामचरण बेल उम्र 24 साल निवासी महाऋषि अरंिवंद वार्ड थाना बेलबाग जिला जबलपुर(मध्यप्रदेश)



अन्य सम्बंधित खबरें