विकासखण्ड सरायपाली के विभिन्न विद्यालयों में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यार्थियों में आत्मविश्वास,सकारात्मकता और समग्र कल्याण को बढ़ावा देकर परीक्षा की अनुभव को नया रूप देना और परीक्षा के मौसम को एक उत्सव के रूप में आयोजित किए जाने के उद्देश्य से माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा विगत 9 वर्षों से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम निरंतर जारी है इस तारतम्य में परीक्षा पे चर्चा का मुख्य कार्यक्रम दिनांक 6 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किए गये।
इस कार्यक्रम का प्रसारण विभिन्न सोशल मीडिया, दूरदर्शन, रेडियो चैनलों, पीएम विद्या चैनल और विभिन्न प्लेटफार्म पर किया गया। विकासखंड के विभिन्न स्कूलों में इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए योजना बनाई गई।
इस कार्यक्रम में विकासखंड के विभिन्न स्कूलों में माननीय जनप्रतिनिधियों,शाला प्रबंधन एवं विकास समितियों, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकों ,पालकों और बच्चों के बीच विभिन्न माध्यमों से प्रसारण किया गया। विकासखंड के कुल 169 स्कूल, 20504 विद्यार्थी, 679 जनप्रतिनिधि, 714 शाला प्रबंधन एवं विकास समिति, 1258 शिक्षकों ने प्रसारण का लाभ उठाया।
इस कार्यक्रम से बच्चों में आत्मविश्वास, सकारात्मकता, समग्र कल्याण का विकास होगा एवं परीक्षा के दिनों में होने वाली परेशानियों से जूझ पाएंगे इस प्रकार से इस महती योजना का सभी ने लाभ उठाया।