news-details

कलार समाज बसना द्वारा समाज सेवा एवं राष्ट्र सेवा के लिये कलचुरी रत्न सम्मान से सम्मानित हुए प्रकाश सिन्हा

कलार समाज भवन टिकरापारा, बसना में आयोजित बैठक एवं सम्मान समारोह के दौरान जनसेवा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जनपद पंचायत बसना के सभापति एवं जनपद सदस्य क्षेत्र क्र. 21 अंकोरी प्रकाश सिन्हा को कलार समाज बसना द्वारा कलचुरी रत्न सम्मान–2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाज की ओर से उनके सतत जनहितकारी कार्यों की सराहना स्वरूप प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रकाश सिन्हा के साथ नगर पंचायत बसना के पार्षद राकेश डड़सेना एवं राष्ट्रसेवा में समर्पित सेवानिवृत्त सैनिक लोकनाथ डड़सेना को भी आत्मीय रूप से सम्मानित किया गया, जिससे समारोह और अधिक गरिमामय बन गया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रकाश सिन्हा ने कहा कि कलार समाज द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके लिए गर्व के साथ-साथ समाज के प्रति और अधिक जिम्मेदारी का बोध कराता है। उन्होंने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव समाज के हर वर्ग के हित, सम्मान और विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और जनसेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।

इस गौरवमय सम्मान समारोह के अवसर पर बसना शहर मंडल कलार समाज अध्यक्ष जगदीश लाल डड़सेना, सचिव गोपेश कुमार डड़सेना, कार्यवाहक कोषाध्यक्ष एवं सचिव फुलझर परिक्षेत्र कलार समाज बसना, जिला उपाध्यक्ष कलार समाज जिला महासमुंद रमेश डड़सेना, भूतपूर्व सचिव फुलझर परिक्षेत्र कलार समाज सुशील सिन्हा, उपाध्यक्ष बसना नगर कलार समाज बिरेन्द्र डड़सेना, संरक्षक लखन सिन्हा, मनबोध डड़सेना, विधायक प्रतिनिधि बसना डॉ. गिरधारी लाल डड़सेना, शिक्षक दिनेश डड़सेना गुरुजी, भुनेश्वर, समाजसेवक गजानन डड़सेना, कोषाध्यक्ष फुलझर परिक्षेत्र सुरेश डड़सेना, हेम डड़सेना , शिक्षक मनोहर डड़सेना, पितराम सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन कलार समाज बसना द्वारा गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया, जिसमें समाज की एकजुटता, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों का सशक्त संदेश देखने को मिला।


अन्य सम्बंधित खबरें