भाजपा जनकल्याण मंच की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बलौदाबाजार में सम्पन्न
भाजपा जनकल्याण मंच छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रेस्ट हाउस बलौदाबाजार में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई, बैठक में संगठन को मजबूती के साथ विस्तार करना भारतीय संविधान के निहित मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए संगठन के उद्देश्य को जन जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई
इस बैठक में भाजपा जनकल्याण मंच के प्रदेश प्रभारी गिरधारी लाल नायक प्रदेश अध्यक्ष सनत कुमार प्रजापति जी एवं प्रदेश पदाधिकारियों को फुल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया तत्पश्चात भाजपा जनकल्याण मंच छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी गिरधारी लाल नायक ने अपने उद्बोधन में सभी प्रदेश, जिला अध्यक्ष, एवं प्रकोष्ठ एवं मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्षों पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपने उत्कृष्ट भाषण में कहा कि भाजपा जनकल्याण मंच के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्शन शाह ने यह संघठन निर्माण करते हुए पुरे भारत वर्ष में यह संघठन राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, सकारात्मक, पंथनिरपेक्षता,और समाजवाद जैसे संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करना संघठन के इन उदेश्य इन विचारों को जन आंदोलन का रूप देते हुए सरकार व शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना, वंचितों के अधिकारों और कल्याण के लिए कार्य करना , समाज सेवा करना एवं हिन्दू राष्ट्र निर्माण के दिशा में कार्य करते हुए अखंड भारत का निर्माण कर भारत को विश्व गुरु के पटल पर ले जा कर खड़ा करना हमारे महापुरुषों का जो सपना पूर्ण रूप से आजादी के इतने वर्षों के बाद भी आज तक पुरा नही हो पाया है जिसे पूरा करने के लिए हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी निरंतर कार्य कर रहे हैं उसे साकार करने के लिए हम सब मिलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारधारा के अनुरूप निस्वार्थ भाव से कार्य करना ही हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य है ,इसी उद्देश्य को लेकर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय दर्शन शाह जी ने ऐ संघठन का निर्माण किया है
इस उद्देश्यों को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ में प्रदेश प्रभारी गिरधारी लाल नायक एवं प्रदेश अध्यक्ष सनत कुमार प्रजापति एवं आप सभी पदाधिकारियों को दाईत्व मिला है
इस दायित्व को निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए हमें पुरे छत्तीसगढ़ में संगठन को विस्तार करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान कर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री दर्शन शाह जी ने जो उद्देश्य से संघठन का निर्माण किया है उन उद्देश्यों को पुरा करना हमारा कर्तव्य ही नहीं बल्कि हमारे धर्म भी है जिसे हम सब को मिल-जुलकर पुरा करना है ऐ अभिभाषण गिरधारी नायक ने रखते हुए मंच को सम्बोधित किया बैठक में आगे मंच को सम्बोधन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सनत कुमार प्रजापति ने अपने उद्बोधन में सभी संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को काहा की हमारा संगठन का नाम ही भाजपा जनकल्याण मंच है,नाम के अनुसार ही जो हमारे जनता है हमें उनके कल्याण के लिए ही कार्य करना संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए जन जन तक सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुचाना ही हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य है , आगे अपने उद्बोधन में प्रदेश प्रवक्ता पल्लवधर जी एवं प्रदेश महामंत्री मिट्ठूलाल प्रजापति ने संगठन को पुरे छत्तीसगढ़ में जल्द से जल्द विस्तार करने पर जोर दिया, एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में गरीब,किसान, मजदूर हर वर्ग के लोगों के लिए हम प्रदेश,जिला, विधानसभा, मण्डल एवं गांव स्तर पर जनसुनवाई के माध्यम से जनताओं के समस्या के सुनवाई कर उनके समस्याओं के निराकरण के लिए हमारे संगठन के पदाधिकारी सरकार व शासन प्रशासन से मिलकर जो जनता द्वारा जनसुनवाई के दौरान आई समस्या का निराकरण करवाऐगी
इस प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश के पदाधिकारी लखन चक्रधारी जी, कुमार चक्रधारी जी चिंतामणि साहू , श्रवण ध्रुव , मैकूलाल चक्रधारी, ज्ञानचंद चक्रधारी, सुमित्रा कोरी, रमेश कुमार लहरे, रामविलास साहू अशोक कुमार साहू, दिवांश वर्मा, मुरली यदूराज,नेमसिंह सेन ,सुरज मिरी, सुध्दू सिंह जगत, एवं अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे
रेस्ट हाउस बलौदाबाजार में बैठक के दौरान पहुंचे रायपुर विधायक सुनील सोनी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े से भी भाजपा जनकल्याण मंच के प्रदेश प्रभारी गिरधारी लाल नायक प्रदेश अध्यक्ष सनत कुमार प्रजापति एवं प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों ने मेल मुलाकात भेंट कर विधायक जी को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत सम्मान किया