सरायपाली : बालसमुंद बाराडोली में दो दिवसीय अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन
जगन्नाथ युवा समिति बाराडोली के तत्वावधान में तृतीय वर्ष दो दिवसीय अंतर्राज्यीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का प्रारंभ गुरुवार 5 फरवरी को किया गया।जिसमें शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ और ओडिशा की टीमें पधारे थे। उदघाटन मैच में मुख्य अतिथि विधायक सरायपाली चातुरी नन्द , मंडल अध्यक्ष केदुंवा दण्डधर साव,पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत बाराडोली लक्ष्मीशंकर दीवान,जयकृष्ण साहू और ओमप्रकाश साव ने सभी खिलाड़ी, कोच, रेफरी व ऑफिशियल से औपचारिक परिचय किया. इस दौरान विभिन्न जिलों के टीम में मौजूद कई राष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल थे।
इस आयोजन को सफल बनाने में लक्ष्मीशंकर दीवान पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत बाराडोली का महत्वपूर्ण योगदान रहा,जिन्होंने प्रथम पुरस्कार की राशि प्रदान की और छह फीट की चमचमाती ट्रॉफी शिवा इलेक्ट्रिकल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक पाटसेन्द्री के सौरभ पटेल ने प्रदान किया, द्वितीय पुरस्कार की राशि और तीन फीट की चमचमाती ट्रॉफी शनि ट्रेडर्स पाटसेन्द्री के प्रोपाइटर प्रकाश पटेल और तृतीय पुरस्कार की राशि धान खरीदी केंद्र बाराडोली के कर्मचारियों ने और ट्राफी प्रदान की।साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सेवक लाल पटेल और गुणसागर पटेल पाटसेंद्री की भूमिका रही,दोनों को बेस्ट उद्घोषक के रूप में सम्मानित किया गया । निर्णायक के रूप में पीतांबर पटेल कँवरपाली,जन्मजय पटेल और ललित पंडा बिरकोल के साथ डॉ अक्षय पटेल और कमल पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।स्कोरर के रूप में सुंदर लाल डडसेना,तेज प्रधान,दुलेश पटेल, पटेल ने बखूबी कार्य किया।लाइन जज के रूप में दो दिनों तक मनीष साहू,नेपाल दीवान,कोमल साव,राजू कैवर्त,कोमल साव,तरुण प्रधान ने अथक मेहनत किया।
दूसरे दिन कई अहम मुकाबले हुए जिसमें पहला सेमीफाइनल द्वारी(बरगढ़ ओडिशा) और कुरकुटी(बलौदाबाजार) के मध्य खेला गया,इस रोमांचक मुकाबले में द्वारी के टीम ने गत वर्ष के विजेता टीम कुरकुटी को 21-19,18-20,16-14 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।दूसरा सेमीफाइनल बैंगची(सारंगढ़ बिलाईगढ़) और बिरकोल(महासमुंद)के मध्य हुआ जिसमें बैंगची ने बिरकोल को एकतरफा अंदाज में दोनों सेट 20-11,20-14 से अपने नाम करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।तीसरे चौथे स्थान के लिए हुए मैच में कुरकुटी और बिरकोल के बीच हुए मुकाबले में कुरकुटी ने बिरकोल को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंत में फाइनल मैच बैंगची(सारंगढ़ बिलाईगढ़) और द्वारी(बरगढ़ ओडिशा) के मध्य खेला गया,जिसमें द्वारी ने प्रथम वर्ष की विजेता टीम को हारे हुए मैच में 16-20,20-17 और 15-11 से अपने नाम कर प्रथम स्थान प्राप्त कर 6फीट की चमचमाती विजयी ट्राफी उठाया। फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच द्वारी के खिलाड़ी विकास (रिकन) को ,बेस्ट स्मैशर का खिताब राका(बैंगची) को और बेस्ट डिफेंडर का खिताब का द्वारी के खिलाड़ी ऋतुराज को प्रदान किया गया।समापन सत्र में मुख्य अतिथि सरला कोसरिया सदस्य राज्य महिला आयोग के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में कुमारी भास्कर कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद,डोलचंद पटेल, जलंधर प्रधान पूर्व सरपंच दमोदरहा और लक्ष्मीशंकर दीवान पूर्व सरपंच बाराडोली और भाजपा मंडल महामंत्री त्रिलोचन साहू उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष केदुंवा दंडधर साव ने किया।अतिथियों ने सभा को संबोधित करते हुए खेल का जीवन में महत्व बताते हुए कहा कि खेल मानव जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा हैं, जो शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक मजबूती और सामाजिक कौशलों को विकसित कर संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देते हैं।
संचालन आयोजन समिति के संरक्षक ऋषि कुमार प्रधान ने किया।वहीं धन्यवाद ज्ञापन आयोजन समिति के सदस्य सुंदर लाल डडसेना मधुर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर लक्ष्मीशंकर दीवान,रोचन दास,किरण साहू,ओमप्रकाश साव,जलधर साव,दीपक त्रिपाठी,आनंद प्रधान,तेजराम साव,आशीष साव,नीरज साहू,त्रिलोचन साहू तेजकुमार प्रधान,जयकृष्ण साहू,ऋषि प्रधान,रोहित बरिहा,मेघनाथ साव,संदीप साव,पीतांबर पटेल, हेमंत विशाल,कोमल साहू,उमाशंकर साहू,राजू केवर्त, मनीष साहू,जतिन प्रधान,मोटू प्रधान,देवराज साहू, छत्रपति विशाल,विकास बारीक, रमाकांत बरिहा,बालकृष्ण भोई,किशन प्रधान,तुषार साहू,अमित केवट,रूपेश आभास त्रिपाठी, दीपक साहू,राजू भोई ,डोलचंद साहू,नैतिक साहू, अमन साहू,नारायण मांझी गुरूजी,रोहन विशाल, गजेंद्र प्रेम साव,नैतिक साहू,रविंद्र यादव वनरक्षक,दीपक कृषि सेवा केंद्र पाटसेन्द्री जन्मजय पटेल,कैलाश साहू,डोलचंद पटेल कँवरपाली,किशन पटेल हुड़ारखार,रूपेश फूलमाली, युधिष्ठिर साव,प्रमोद साव,सौरभ दास,रूपेश साव,भूपेंद्र साहू तरुण प्रधान,धान खरीदी केंद्र बाराडोली धर्मेंद्र साहू,गुलाब चंद्र डडसेना,कमल साव आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।