news-details

CG : 3 ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत, लगी भीषण आग, जिंदा जलने से एक चालक की मौत

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। अकलतरा-बलौदा मेन रोड पर ग्राम कोटगढ़ के पास आज सुबह करीब 5 बजे तीन ट्रेलर आपस में भिड़ गए। भिड़ंत के बाद वाहनों में भीषण आग लग गई, वहीं टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रेलर चालक की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घायल ड्राइवर को ट्रेलर से बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार और आमने-सामने टक्कर हादसे की वजह मानी जा रही है।

फिलहाल सड़क पर यातायात आंशिक रूप से प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर बहाल कराया।


अन्य सम्बंधित खबरें