CG : ढाबे में कुत्ते को खाना देने को लेकर हुआ विवाद, कुक ने ... - CG Sandesh

CG : ढाबे में कुत्ते को खाना देने को लेकर हुआ विवाद, कुक ने मार दिया चाकू, युवक की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। धरसीवा थाना क्षेत्र में ढाबे पर खाना खाने के दौरान कुत्ते को खाना देने को लेकर हुए विवाद में ढाबा संचालक के कुक ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शिव प्रसाद ध्रुव के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले का निवासी था। मंगलवार तड़के वह धरसीवा थाना क्षेत्र स्थित एक ढाबे पर भोजन करने पहुंचा था। इसी दौरान उसने ढाबे के बाहर मौजूद कुत्ते को खाना दे दिया, जिस पर वहां कार्यरत कुक से उसका विवाद हो गया।

 





बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर कुक ने शिव प्रसाद पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू पेट में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही धरसीवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी कुक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें