CG : स्पा सेंटर में चल रहा था गंदा काम, अलग-अलग केबिन से संदिग्ध हालत में पकड़ाई तीन युवतियां, आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद
रायगढ़। संस्कारधानी रायगढ़ के पॉश इलाके में स्थित एक नामी होटल में संचालित स्पा सेंटर पर पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। शहर के सितारा होटल ट्रिनिटी ग्रैंड के भीतर चल रहे सनराइज स्पा पर कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त दबिश देकर देह व्यापार के बड़े खेल का पर्दाफाश किया है।
पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि स्पा की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। पुख्ता जानकारी के बाद पुलिस ने सुनियोजित तरीके से एक फर्जी ग्राहक को स्पा के अंदर भेजा। जैसे ही संदिग्ध गतिविधियों का इशारा मिला, पुलिस की टीम ने धावा बोल दिया।
कमरों के भीतर का नजारा देख उड़े होश
रेड के दौरान स्पा के अलग-अलग केबिन से तीन युवतियां और अन्य संदिग्ध लोग पाए गए। तलाशी के दौरान मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है, जो इस बात की पुष्टि करती है कि यहां स्पा के नाम पर देह व्यापार का अड्डा चलाया जा रहा था।
पुलिस ने इस मामले में त्वरित एक्शन लेते हुए स्पा संचालक विनयकांत और होटल मैनेजर देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मुख्य आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (PITA Act) के तहत कड़ा मामला दर्ज किया गया है।