news-details

CG : किराए के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली PSC छात्र की लाश, मचा हड़कंप

बिलासपुर। न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कपिल नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां किराए के कमरे में रह रहे एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। मृतक की पहचान रायगढ़ जिले के घरघोड़ा अंतर्गत अमलीडीहा निवासी आकाश कुमार पंडा के रूप में हुई है, जो बिलासपुर में पीएससी की कोचिंग कर भविष्य संवारने के सपने बुन रहा था।

 

मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, आकाश दीपक कश्यप के मकान में कमरा लेकर रह रहा था और रविवार की शाम जब वह अपने कमरे में अकेला था, तभी आसपास के लोगों को किसी अनहोनी का संदेह हुआ। सूचना मिलने पर सरकंडा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कमरे को अपनी निगरानी में लेकर जांच शुरू की। हालांकि छात्र की मौत की असली वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है और पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है।

घटना की जानकारी रायगढ़ में रहने वाले छात्र के परिजनों को दे दी गई है, जिनके बिलासपुर पहुंचने के बाद ही शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस फिलहाल हर संभावित पहलू को ध्यान में रखते हुए बारीकी से जांच कर रही है।




अन्य सम्बंधित खबरें