महासमुंद : जल जीवन मिशन : सोहागपुर में हर घर नल से पहुंचा जल
40 किलो लीटर के उच्च स्तरीय जलागार और 140 नल कनेक्शनों से घर-घर पहुंच रहा साफ पानी
पेयजल के लिए पहले सोहागपुर के लोग हैंडपंपों, पावर पंपों और कुओं पर निर्भर थे। बरसात में महिलाओं को दूर से पानी लाने में काफी दिक्कत होती थी। अब घर तक पानी पहुंचने से महिलाओं का बहुत सा समय बच रहा है। इससे वे अपने आजीविका संबंधी कार्यों, बच्चों तथा घर-परिवार को ज्यादा समय दे पा रही हैं। घर के सभी लोगों के लिए रोज-रोज पानी के इंतजाम में होने वाली परेशानियों से भी उन्हें निजात मिल गई है।
अन्य सम्बंधित खबरें