news-details

सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला खम्हारपाली ,केन्दुमुड़ी एवं प्राथमिक,उच्च प्राथ.शाला खपरीडीह में नेवता भोज का आयोजन

पीएम पोषण योजना अंतर्गत बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए नेता भोज का आयोजन किया जा रहा है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल एवं बीआरसी देवानंद नायक के मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला खम्हारपाली में शाला प्रबंधन समिति के शिक्षाविद शैलेन्द्र साहू के सुपुत्री कु. वर्षा साहू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नेवता भोजन कराया गया। नेवता भोज में चावल, दाल, मिक्स सब्जी,टमाटर चटनी,पापड़ और मीठा खिलाया गया। सभी ने वर्षा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित किया।

शाला परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला केन्दुमुड़ी में पदस्थ सहायक शिक्षक बसंत कुमार पटेल के द्वारा अपने पोते की प्राप्ति की खुशी में बच्चों को नेवता भोज कराया गया।भोज में चावल,दाल, मिक्स सब्जी, पापड़ और मीठा दिया गया। इस अवसर पर प्रधान पाठक नकुल चौहान, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य,रसोइया उपस्थित थे। इसी प्रकार शासकीय उच्च प्राथमिक शाला खपरीडीह में पदस्थ शिक्षक अनिल कुमार चौधरी ने अपने सुपुत्र पार्थ चौधरी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर बच्चों को नेवता भोज दिया गया। नेवता भोज में चावल ,दाल, मटर पनीर,पापड़ और मीठा दिया गया। इस अवसर पर प्रधान पाठक द्वय, शिक्षक, शिक्षिका एवं रसोईया उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें