महासमुंद : जोंक नदी में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर  की गई ... - CG Sandesh

महासमुंद : जोंक नदी में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर की गई जांच

कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिलेभर में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 12 फरवरी को जोंक नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर मौके पर जांच की गई।

खनिज अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि जोंक नदी में बल्दीडीह के खसरा नंबर 628, रकबा 5.000 क्षेत्र में रोहित साहू के नाम से रेत खदान की स्वीकृति अवधि 21 अक्टूबर 2024 से 20 अक्टूबर 2029 तक वैध रूप से है।

खनिज अमले द्वारा मुराई धोवा नाला, जंघोरा, माटीदरहा, बिजेपुर एवं परसवानी क्षेत्रों में सतत निरीक्षण किया जा रहा है। स्वीकृत रेत खदानों से संबंधित ग्राम पंचायत एवं आश्रित ग्रामों में आवास निर्माण हेतु रेत की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी लगातार कार्यवाही की जा रही है। विगत दिनों ग्राम पीढ़ी (महानदी क्षेत्र) में रात्रि के समय अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त एक चैन माउंटेन मशीन को जब्त कर थाना प्रभारी तुमगांव की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है।

कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। जिले में इस पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमले द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच जारी रहेगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें