सरायपाली, बसना और पिथौरा में होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, ... - CG Sandesh

सरायपाली, बसना और पिथौरा में होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, जाने निर्धारित तिथि और प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा 16 फरवरी 2026 को पिथौरा जनपद पंचायत कार्यालय, 17 फरवरी 2026 को बसना जनपद पंचायत एवं 18 फरवरी 2026 को सरायपाली जनपद पंचायत कार्यालय में प्रातः 11.00 बजे से 2.00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निजी क्षेत्र के नियोजक एसपीएसजी सेक्युरिटी रायपुर के द्वारा सेक्युरिटी गार्ड के 150 पद हेतु 10वीं, उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 12000 से 19000 रुपए वेतनमान पर एवं स्वतंत्र माईक्रोवफीन पीवीटी रायपुर के द्वारा फील्ड ऑफिसर एवं कलेक्शन ऑफिसर के 40 पदों के लिए 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 12200 रुपए प्रतिमाह की दर पर की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए आवेदक को रोजगार विभाग के पोर्टल लिंक या रोजगार विभाग के एप लिंक  में अपना रोजगार पंजीयन कराने के साथ-साथ प्लेसमेंट कैम्प के लिए भी पंजीयन कराना आवश्यक है। जॉब फेयर पर उपस्थित होने वाले इच्छुक एवं योग्य आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ उपस्थित रहें।


...


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें