कसहीबाहरा में स्कूल का गेट चुराने पर पकड़ाए दो युवक. - CG Sandesh

कसहीबाहरा में स्कूल का गेट चुराने पर पकड़ाए दो युवक.

शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कसहीबाहरा में प्रधान पाठक ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध स्कूल में लगे लोहे के गेट को चोरी कर ले जाने की शिकायत दर्ज करवाई थी. जिस पर पिथौरा पुलिस ने दो आरोपी भेखराम ध्रुव एवं सुरेश नेताम को गिरफ्तार कर धारा 379 के तहत् कार्यवाही किया गया है. मामले में पकड़ाए दोनों आरोपी कसहीबाहरा के ही बताये जा रहे है.

जानकारी के अनुसार 29 अगस्त 2019 को शाम 4 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल में लगे लोहे की गेट को चोरी कर लिया गया था. जो कि शासकीय उच्च प्राथमिक शाला (मिडिल स्कूल) कसहीबाहरा के प्रवेश द्वारा पर लगा हुआ था. इस गेट का दूसरा हिस्सा आंशिक रूप से टूटा हुआ था जिसके चलते इसके चोरी होने की बात कही जा रही थी. जिसके बाद शाला के प्रधान पाठक ने पिथौरा पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें