महासमुंद : राह चलते लोगो से लूटपाट और मारपीट करने वालों के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही
तीन विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध की गई विधिसम्मत कार्यवाही ,भेजे गये बाल सुधार गृह महासमुंद।
थाना महासमुंद के सोरिद मार्ग पर किया गया था लूटपाट
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लुटे गए मोबाइल बरामद।
अपराध पर नियंत्रण एवं अपराधियों पर नकेल कसने महासमुंद पुलिस लगातार सक्रिय है, आपराधिक कृत्य को अंजाम देने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी सिलसिले में थाना महासमुंद के अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 296 115(2) 351(3) 308(2) बीएनएस के दर्ज प्रकरण में प्रार्थी लिलेशपाल पिता स्व सेवक पाल उम्र 42 वर्ष साकिन सोरिद महासमुन्द के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 09/02/2026 के रात्रि करीबन 07ः30 बजे जब वह काम करके अपने घर सोरिद जा रहा था, करीबन 07ः45 बजे नयापारा महासमुंद से लगे नर्सरी के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी की राह रोककर अश्लील गाली गलौज किये, फिर जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट कर लिलेशपाल के पास रखे मोबाईल व नगदी रकम 4800 रूपये को लेकर तीनो अज्ञात आरोपी भाग गये।
अपने साथ घटित उक्त घटना पर प्रार्थी ने थाना महासमुन्द में अपना रिपोर्ट दर्ज कराया था। रिपोर्ट के आधार पर महासमुंद पुलिस द्वारा तमाम पहलुओ की जॉंच पड़ताल शुरू की गई। इस दौरान अपराध में शामिल संदेहियों की पहचान विधि से संघर्षरत् तीन बालक के रूप में हुईं जिसकी पहचान ,शिनाख्तगी एवं घटना में लूटे गए समान दो नग मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटर सायकल सीजी 04 सीएक्स 9757 काला रंग किमत लगभग 10000 रूपये को जप्त किया गया। विधि से संघर्षरत् बालकगण के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही किया गया।