सरायपाली : भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिला स्तर पर सो... - CG Sandesh

सरायपाली : भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिला स्तर पर सोनू प्रथम

अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिला स्तर पर शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बानीगिरोला, संकुल बैदपाली, विकासखंड सरायपाली में अध्ययनरत कक्षा पांचवीं का छात्र सोनू बंछोर पिता मुरलीधर बंछोर जिला महासमुंद के प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला एवं शिक्षण संस्थान को गौरवान्वित किया है। 

इसी प्रकार कक्षा पांचवीं और आठवीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।इस अवसर पर उसे जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।यह बानीगिरोला स्कूल के साथ पुरे विकासखंड सरायपाली के लिए गौरव का क्षण है।

इस उपलब्धि पर नोडल प्राचार्य बी एस भोई ,समन्वयक पाल सिंह बंजारे,प्रधान पाठक प्रतिभा चौधरी प्रधान पाठक, अमृता पटेल शिक्षिका ईश्वरी तिवारी, सीता पटेल , विजिता प्रधान शिक्षक दीपक मिश्रा, सहायक शिक्षक वर्षा नंद ,कमला प्रधान एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नवीन पटेल द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए सोनू बंछोर को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें