सरायपाली  : मातृ - पितृ पूजन दिवस का आयोजन शास प्राथ शाला बि... - CG Sandesh

सरायपाली : मातृ - पितृ पूजन दिवस का आयोजन शास प्राथ शाला बिजातीपाली में

शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली में मातृ पितृ पूजन दिवस आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चे के माता- पिता को आमंत्रित किया गया एवं सर्व प्रथम प्रधान पाठक प्रेमशीला पटेल के द्वारा माता पिता के महत्व को बताया गया।उसके पश्चात सभी बच्चों के द्वारा अपने माता पिता की पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया एवं उनका सम्मान उपहार देकर किया गया उसके पश्चात शिक्षक निर्मल कुमार मेहेर के द्वारा माता पिता के बारे में बताया गया कि मातृ-पितृ पूजन दिवस एक बहुत अच्छा और पवित्र दिन है। इस दिन हम अपने माता-पिता का सम्मान करते हैं। माता-पिता हमें जन्म देते हैं, हमें पढ़ाते हैं और अच्छे संस्कार देते हैं।

माँ हमें बहुत प्यार करती हैं और पिता हमारी हर जरूरत पूरी करते हैं। वे हमारे लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। हमें उनका आदर करना चाहिए और उनकी सेवा करनी चाहिए। हमें केवल एक दिन ही नहीं, बल्कि हर दिन अपने माता-पिता को धन्यवाद कहना चाहिए। वे हमारे लिए भगवान के समान हैं।इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली में गांव के पालक गण , शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं माताएं उपस्थित रही।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें