CG : जंगली सूअरों के हमले से किसान की मौत, ग्रामीणों में दहशत
बिलासपुर। जिले के मोहनभाठा इलाके में जंगली सूअरों के हमले से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे अपने फार्म में सुबह टहलने निकले थे, तभी अचानक जंगली सूअरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चार दिन पहले फार्म में काम करने वाले एक मुंशी पर भी सूअरों ने हमला किया था। क्षेत्र में केले की फसल हटाने के बाद जंगली जानवरों की गतिविधि बढ़ गई थी, जिससे खतरा और बढ़ गया था। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है और वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की जा रही है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें