news-details

CG : 21 वर्षीय युवती ने दुपट्टे से बनाया फंदा और झूल गई, पूरे गांव में शोक, कान में लगा था हेडफोन

जांजगीर-चांपा। जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां नवागढ़ ब्लॉक के घुठिया गांव में 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, वहीं पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

कान में लगा था हेडफोन

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 9 बजे सुनीति पटेल ने अपने घर में लगे सीलिंग पंखे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों ने जब युवती को पंखे से लटकते देखा तो उसे जीवित समझकर तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के समय युवती के कान में हेडफोन लगा हुआ था, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि वह किसी से बात करते हुए यह कदम उठाया होगा।

 







हालांकि आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजन सदमे में हैं और घर में मातम पसरा हुआ है। मृतिका की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जल्द ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो जाएगा। फिलहाल इस घटना से पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।


अन्य सम्बंधित खबरें