news-details

CG : राजिम कुंभ कल्प मेला से लौट रहे युवकों की बाइक गड्ढे में गिरी, एक की मौत, दूसरा गंभीर

गरियाबंद। जिले के पाण्डुका में शिवरात्रि की रात राजिम मेला देखकर घर वापस आ रहे बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें मौके पर एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर बताया जा रहा है। जो होश में नहीं है और तीसरे घायल व्यक्ति की हालत ठीक है। घटना बीती रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है।

 

घटना पांडुका थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तौरेंगा के आश्रित ग्राम दीवना के घाट की है। जिसमें ग्राम राजनकटा (शांति नगर) का यादराम सोनी की मौके पर मौत हो गई थी। उसके साथ ग्राम दीवना में मुकेश ध्रुव एवं तुमेश यादव दोनों भी साथ में मौजूद थे। तीनों स्प्लेंडर पर सवार होकर राजिम मेला देखने गए थे, वापसी में यहां घटना घटित हो गया और गड्ढे में बाइक जा गिरा, जिसमें एक की मौत हो गई पर दोनों घायल रात भर गड्ढे में वहीं बेहोशी की हालत में पड़े रहे। जब तुमेष यादव को होश आया तो लगभग सुबह 10 बजे सड़क पर आकर लोगों को घटना की जानकारी दी, ग्रामीणों की मदद से यह जानकारी परिवार वालों को दी गई, जिसपर ग्रामीण पहुंचे व इसकी जानकारी पुलिस को दी। यादराम सोनी रजन कटा निवासी की मौके पर मौत हो गई थी। तो वहीं मुकेश कुमार के सिर में गंभीर चोट आई है, जिससे अभी वह बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती है। तो वहीं तुमैश की हालत थोड़ी बेहतर बताई जा रही है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि बाइक स्पीड में रही होगी और अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। मौके पर पहुंची पाण्डुका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


अन्य सम्बंधित खबरें