तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर ली जान, जुर्म दर्ज
सांकरा पुलिस ने मर्ग क्रमांक 15/19 की जांच करते हुए मामले में सफेद कार क्रमांक CG 06 GF 2072 का चालक कमलेश विश्वकर्मा के ख़िलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है.
पुलिस ने अपने जाँच में पाया है कि मृतक पुरूषोत्तम पटेल के मृत्यु घटना दिनांक 2 जुलाई 2019 को शाम 4 बजे अपने स्कूटी वाहन क्रमांक CG 06 GA 3892 में गांव के रोमलाल राणा को बैठा कर बनदुर्गा मंदीर से अपने घर वापस आते समय खैरा रोड भतकुंदा मोड के पास विपरित दिशा से आ रही सफेद रंग की कार क्रमांक CG 06 GF 2072 के चालक कमलेश विश्वकर्मा द्वारा अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर मृतक के स्कूटी को ठोकर मारने एवं एक्सीडेंट करने से आई चोट की वजह से होना पाया गया तथा रोमलाल राणा को चोट आना पाया गया. जिस पर पुलिस ने CG 06 GF 2072 के चालक कमलेश विश्वकर्मा के ख़िलाफ धारा 279,337,304(A) भादवि. का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें