news-details

CG : शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से 27 वर्षीय युवती की मौत, मिर्गी आने की आशंका

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सिल्ली से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां शौचालय निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से 27 वर्षीय युवती की मौत हो गई।

मृतका की पहचान पार्वती कश्यप, पति राजेश्वर कश्यप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह पार्वती अपने ही घर में नए शौचालय निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे के पास गई थी, तभी अचानक वह गड्ढे में गिर गई। गड्ढा पानी से भरा हुआ था, जिससे डूबने के कारण युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

 


परिजनों के अनुसार पार्वती कश्यप को मिर्गी की बीमारी थी। आशंका जताई जा रही है कि दौरा पड़ने के कारण वह संतुलन खो बैठी और गड्ढे में गिर गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई मुलमुला पुलिस द्वारा की जा रही है। गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है।


अन्य सम्बंधित खबरें