महासमुंद से आरंग जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर
रायपुर। जिले के आरंग क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब एक सफेद रंग की टाटा VISTA (वाहन क्रमांक CG04HD2156) महासमुंद से आरंग की ओर लौट रही थी। लौटते समय वाहन तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गया और रोड किनारे बने डिवाइडर व पोल से टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में हर्ष कुमार देवांगन (21), राहुल देवांगन (20) दोनों निवासी सरागांव थाना छुरा (परमेश्वरी फोटो स्टूडियो आरंग) की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे युवक थानू सतनामी (22) निवासी ओडका, थाना आरंग की भी घटना में मृत्यु हो गई। दुर्घटना में मिथलेश धीवर (23) निवासी ब्लॉक कॉलोनी आरंग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार युवक अपने घर के एक रिश्तेदार को छोड़ने महासमुंद गए थे और लौटते समय तेज गति के कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पोल से टकरा गई। हादसे के बाद तीनों मृतकों के शवों को शवगृह भेजा गया है जबकि घायल का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
1. हर्ष कुमार देवांगन
- पिता: जमुना प्रसाद देवांगन
- उम्र: 21 वर्ष
- सा. सरागांव, थाना छुरा (हाल परमेस्वरी फोटो स्टूडियो, आरंग)
2. राहुल देवांगन
- पिता: जमुना प्रसाद
- उम्र: 20 वर्ष
- सा. सरागांव, थाना छुरा (हाल परमेस्वरी फोटो स्टूडियो, आरंग)
3. थानू सतनामी
- पिता: साकिन
- उम्र: 22 वर्ष
- सा. ओडका, थाना आरंग
घायल:
1. मिथलेश धीवर
- पिता: संत राम धीवर
- उम्र: 23 वर्ष
- सा. ब्लॉक कॉलोनी, आरंग