महासमुंद : नहर में मिली लापता युवक की लाश, फैली सनसनी  - CG Sandesh

महासमुंद : नहर में मिली लापता युवक की लाश, फैली सनसनी

महासमुंद। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार नयापारा वार्ड नंबर 6 निवासी 24 वर्षीय गजेंद्र पटेल 21 फरवरी की सुबह घर से बिना बताए निकल गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुम इंसान कायम कर तलाश शुरू की थी। आज परसदा नयापारा के पीछे नहर में युवक का शव पानी में डूबे हुए अवस्था में बरामद किया गया।

 


पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबकर मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि शव संदिग्ध अवस्था में मिलने के कारण हत्या या दुर्घटना - दोनों पहलुओं से जांच जारी है। फिलहाल मर्ग पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें