CG : चौथी बटालियन में पदस्थ जवान ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप  - CG Sandesh

CG : चौथी बटालियन में पदस्थ जवान ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां माना स्थित चौथी बटालियन परिसर में पदस्थ एक जवान ने खुदकुशी कर ली। घटना के बाद सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है।

मृतक जवान की पहचान एन. आर. अर्जुन इक्का के रूप में हुई है। वह चौथी बटालियन में पदस्थ थे और मूलतः जशपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

 

फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें