अगले 48 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बारिश की ... - CG Sandesh

अगले 48 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में आज राजधानी रायपुर सहित कुछ स्थानों पर खंड वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार एक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके कारण छत्तीसगढ़ में काफी मात्रा में नमी आ रही है। मौसम विज्ञानी बी.के. चिंदलौरे ने बताया कि राज्य में अगले अड़तालीस घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।


 विभाग ने एक-दो स्थानों पर वज्रपात (बिजली गिरने) की भी चेतावनी दी है, इसके साथ ही  अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें