news-details

इंडस्ट्री और बैंकर्स मीट का आयोजन कल 25 फरवरी को पिथौरा में

रेजिग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफारमेन्स (RAMP) योजना के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, महासमुंद के तत्वाधान में इंडस्ट्रीज और बैंकर्स मीट का आयोजन अग्रसेन भवन पिथौरा में बुधवार 25 फरवरी को अपरान्ह 03.00 बजे से किया जाएगा।

कार्यशाला सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों एवं बैंक अधिकारियों के बीच बैंकिग सेवाओं, ऋण योजनाओं एवं वित्तीय सहायता की उपलब्धता से अवगत कराने तथा आने वाली वित्तीय चुनौतियों का समाधान सुनिश्चित कराने के उदेश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यशाला में बैंक अधिकारी, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यमी तथा चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) एवं अन्य व्यक्ति शामिल होकर लाभ ले सकते है। इण्डस्ट्री और बैंकर्स मीट के अलावा औद्योगिक नीति 2024-30 के अंतर्गत दी जाने वाली सुविधाएं छूट, अनुदान एवं रियायतें तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना (PMFME) एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के संबंध में भी जानकारी प्रदान की जायेगी। विकासखण्ड पिथौरा के सभी इच्छुक उद्यमियों एवं लाभार्थियों से आग्रह है कि वे इस निःशुल्क कार्यशाला में भाग ले सकते है।


अन्य सम्बंधित खबरें