बसना : बुटीपाली में आयुष स्वास्थ्य मेला संपन्न, 800 से अधिक ग्रामीण हुए लाभान्वित
आयुष विभाग द्वारा विकास खंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन आज ग्राम बुटीपाली में किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. मुक्ता बरिहा के कुशल मार्गदर्शन एवं शिविर प्रभारी डॉ. रंजना पटेल के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के माध्यम से ग्रामीणों को गंभीर एवं मौसमी बीमारियों से बचाव व उपचार के गुण सिखाए गए।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दी सेवाएं:
शिविर प्रभारी डॉ. रंजना पटेल की देखरेख में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की एक बड़ी टीम ने मरीजों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सा दल में प्रमुख रूप से शामिल रहे:
* डॉ. शिवशंकर मांझी (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी)
* डॉ. बीरेन्द्र पटेल (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी)
* डॉ. दुष्यंत प्रधान (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी)
* डॉ. देवेंद्र कुमार नायक (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी)
* डॉ. दीक्षा सिंह (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी)
* डॉ. प्रियंका (आयुष चिकित्सक )
उपरोक्त विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा वात रोग, चर्म रोग, स्त्री रोग, उदर रोग और बच्चों के कुपोषण संबंधी समस्याओं का आयुर्वेदिक पद्धति से सफल उपचार व परामर्श दिया गया।
फार्मासिस्ट एवं सहायक स्टाफ का विशेष योगदान:
मरीजों के सुचारू पंजीयन और नि:शुल्क दवा वितरण में आयुष विभाग के समर्पित स्टाफ ने पूरी मुस्तैदी से कार्य किया। इसमें फार्मासिस्ट गणेशसिंह जगत एवं धरम सिंह ठाकुर द्वारा औषधियों का वितरण किया गया। व्यवस्था संचालन में औषधालय सेवक नारायण प्रसाद पटेल सहित विभाग के अन्य कर्मचारी सुरजीत पाटले, पूरन सिंह निराला, अघनमोती राजकुमारी नाग , रामवती एवं उजागर जगत ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए शिविर को सफल बनाया।
शिविर के सफल आयोजन पर ग्राम पंचायत बुटीपाली के सरपंच रोहित साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन शासन की 'निरोगी काया' की संकल्पना को साकार करता है। वहीं, शिविर प्रभारी डॉ. रंजना पटेल ने बताया कि, "आज के शिविर में ग्रामीणों का उत्साह अभूतपूर्व रहा। हमने न केवल इलाज किया, बल्कि लोगों को दिनचर्या में योग और शुद्ध खान-पान के महत्व को भी समझाया।"
शिविर की मुख्य उपलब्धियां:
नि:शुल्क परीक्षण व औषधि: शिविर में 800 से अधिक मरीजों का पंजीयन कर उन्हें आयुर्वेदिक दवाइयां नि:शुल्क दी गईं।
जागरूकता सत्र: ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचने के लिए काढ़ा वितरण और घरेलू औषधियों के बारे में जानकारी दी गई।
अनद राम साहू , सरोज साहू और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आयुष विभाग की इस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के निरंतर आयोजन की मांग की है।