news-details

CG : युवक ने चाकू से रेता खुद का गला ! हत्या की भी आशंका, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। वार्ड क्रमांक 08 निवासी अभिषेक विश्वकर्मा (20 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है।

परिजनों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना कल मंगलवार रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। मृतक अभिषेक ने नारियल छीलने वाले बड़े धारदार चाकू से अपने गले को खुद ही रेत लिया। हालांकि, घटनास्थल का नजारा कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है। कमरे का पूरा फर्श खून से लथपथ मिला है, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है।

 


मोबाइल और हथियार जब्त

पुलिस को घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है। मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड्स और चैट्स इस गुत्थी को सुलझाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं कि आखिर अभिषेक ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया या इसके पीछे कोई और वजह है।

वहीं धरमजयगढ़ SDOP सिद्धांत तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हुए हैं। जांच के लिए रायगढ़ से फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स (FSL) की विशेष टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल पर मौजूद फिंगरप्रिंट्स और खून के छीटों की जांच कर रही है।


अन्य सम्बंधित खबरें