महासमुंद जिले में राशन भंडारण एवं वितरण सुचारू रूप से जारी - CG Sandesh

महासमुंद जिले में राशन भंडारण एवं वितरण सुचारू रूप से जारी

जिला प्रबंधक CGFSA ने बताया कि विकासखंड महासमुंद अंतर्गत संचालित कुल 130 उचित मूल्य दुकानों हेतु खाद्य संचालनालय, रायपुर द्वारा माह फरवरी 2026 के लिए जारी आबंटन के विरुद्ध सभी दुकानों में चावल का भंडारण पूर्ण करा लिया गया है। साथ ही, उपलब्धता के अनुसार शक्कर का भंडारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 15 फरवरी 2026 को माह मार्च 2026 हेतु प्राप्त आबंटन के चावल का भंडारण कार्य भी प्रगतिशील अवस्था में है। उचित मूल्य दुकान बिरकोनी, तुमगांव एवं अछोली नवागांव में भी चावल का भंडारण किया जा चुका है। आबंटन मात्रा अधिक होने एवं दुकानों में उपलब्ध स्थान के अनुरूप चरणबद्ध रूप से भंडारण किया जा रहा है।

 इसके अतिरिक्त, उचित मूल्य दुकान संचालकों द्वारा माह फरवरी 2026 के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त खाद्यान्न की मांग की गई है, जिसका भी समय पर भंडारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।

वर्तमान में शासन के निर्देशानुसार दो माह (फरवरी एवं मार्च 2026) का CGFSA योजना अंतर्गत चावल का एकमुश्त वितरण किया जा रहा है। भंडारण एवं वितरण की समुचित व्यवस्था होने के कारण किसी भी उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण प्रभावित नहीं हुआ है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें