सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला  बिजातीपाली मे बनिता मसीह द्... - CG Sandesh

सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली मे बनिता मसीह द्वारा न्योता भोज दिया गया

पी एम पोषण योजना के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी सी पटेल , बीआरसीसी देवानंद नायक और संकुल समन्वयक घनश्याम दास के मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली में बनिता मसीह के नेवता भोज का आयोजन किया गया।छोटे बच्चों के साथ लगाव ,अपनापन, और अपने बचपन की यादों के साथ शाला को अपने परिवार मानते हुए स्कूल के बच्चों, शिक्षकों ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समोसा बड़ा और केला दिया गया। 

बच्चों ने बड़े आनंद के साथ स्वादिष्ट व्यंजन लाभ उठाया,बच्चे बहुत प्रसन्न हो गए। विद्यालय के प्रधान पाठक प्रेमशीला पटेल ने कहा ,की नेवता भोज का यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छा है, इस प्रकार के कार्यक्रम से शाला और समुदाय में आपसी सहयोग और भावनात्मक विकास ,में वृद्धि के साथ आपसी संबंधों को मजबूती प्रदान करती है। इस कार्यक्रम में शाला के शिक्षक निर्मल कुमार मेहेर, रसोईया सुहावन बाई, कमला बाई, पुतली चौहन, संजुला चौहान नीला मानिकपुरी, सुशीला चौहान,स्वीपर श्रवण कुमार सागर की उपस्थिति रही।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें