सरायपाली : बिना नंम्बर प्लेट की स्कूटी में गाँजा ले जाते दो गिरफ्तार
बलौदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों से करीब 14 किलो 200 ग्राम गांजा जप्त किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ओड़िशा पदमपुर की ओर से एक सफेद रंग की स्कूटी होण्डा ऐक्टिवा बिना नंम्बर प्लेट में दो व्यक्ति एक साथ अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर सिरपुर नाका की ओर आ रहे हैं.
सूचना पर पुलिस ने सिरपुर नाका पहुंचकर नाकाबंदी किया जहाँ पदमपुर ओड़िशा की ओर से आ रही गाडियों की लगातार चेकिंग कर रहे थे, इस दौरान कुछ समय बाद दो व्यक्ति मुखबीर के बताये अनुसार से एक सफेद रंग की स्कूटी होण्डा ऐक्टिवा बिना नंम्बर प्लेट में आये जिन्हे रोककर पूछताछ करने पर स्कूटी होण्डा ऐक्टिवा बिना नंम्बर प्लेट के चालक ने अपना नाम राकेश पटेल पिता समर सिंह उम्र 21 वर्ष तुमान थाना उरगा जिला कोरबा तथा स्कूटी में पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम पता विष्णु पटेल पिता स्व0 सहदेव पटेल उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड खरमोरा वार्ड नं0 37 थाना सिविल लाईन रामपुर कोरबा का निवासी होना बताये.
पुलिस द्वारा आरोपियों से एक्टिवा के बीच में रखे सफेद रंग की बोरी के संबंध में पूछताछ करने पर गोलमोल जवान देने लगे जिनको कड़ाई से पुछने पर दोनों में सफेद बोरी में गांजा होना बताये जो बोरी सहित नमीयुक्त गांजा का वजन 14 किलो 200 ग्राम कीमती 7,00,000 रुपये होना पाया गया.
जिसे मौके पर सीलबंद किया गया, एवं संदेही राकेश पटेल व विष्णु पटेल के संयुक्त कब्जे से 01 एक सफेद रंग की बोरी के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा जैसा 14 किलो 200 ग्राम कीमती - 7,00,000 रुपये, घटना में प्रयुक्त एक बिना नम्बर स्कूटी होण्डा एक्टिवा कीमती 50,000 रुपये, एक नग टच स्कीन सैमंसग कम्पनी का ऐंड्राईड मोबाईल सीम सहित कीमती 12000 रु., एक नग टच स्कीन ओप्पो कम्पनी का ऐड्राईड मोबाईल कीमती 10000, नगदी रकम 600 रुपये कुल 7,72,600/ रुपये को जप्त कर कब्जा में लिया गया.
मामले में आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से धारा- 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया.