बागबाहरा : तम्बाकू पिसाई मशीन में फंसने से महिला की मौत, फैक्ट्री मैनेजर व सुपरवाईजर पर अपराध दर्ज
बागबाहरा के तम्बाकू फैक्ट्री में काम करने गई एक महिला की पिसाई मशीन में फंसने से मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
रमोतीन देवांगन करीब 09 माह से तम्बाकू गोदाम फैक्ट्री वार्ड नंबर 07 लालपुर रोड बागबाहरा मे मजदूरी का काम करती थी, जो 23 फरवरी 2026 के करीबन 08:00 बजे मजदूरी का काम करने तम्बाकू गोदाम वार्ड नंबर 07 लालपुर रोड बागबाहरा गई थी.
जहाँ शाम करीब 05:00 बजे रमोतीन देवांगन का पति विजय शंकर देवांगन अपनी पत्नि को लेने के लिए आ रहा था तो रास्ते मे फैक्ट्री का मुंशी जगत पटेल मिला जो बताया कि आपकी पत्नि काम करते करते तम्बाकू पिसाई मशीन मे फंस गई है तब यह उसके साथ तम्बाकू गोदाम वार्ड नंबर 07 लालपुर रोड बागबाहरा गया तो देखा कि इसकी पत्नि तम्बाकू पिसाई मशीन के बेल्ट मे फंस गई थी जहाँ रमोतीन के सिर तथा शरीर के अन्य भाग मे चोटे आई थी और मृत्यु हो गई थी,
तब यह वहां के काम करने वाले लोगो ने बताया कि रमोतीन सुबह करीब 08:30 बजे काम पर आई थी, जिसे फैक्ट्री के मैनेजर किशोर सिंह एवं सुपरवाईजर जगन पटेल ने तम्बाकू पिसाई का काम दिया जो काम करते करते शाम करीब 04:30 बजे राधाबाई देवांगन जोर से आवाज देकर बोली कि रमोतीन देवांगन तम्बाखू पिसने वाले मशीन के बेल्ट मे फंस गई है तब जाकर देखने पर रमोतीन बाई कि मृत्यु हो गई थी.
बताया गया कि रमोतीन बाई मशीन के साथ चिपक कर घुमने लगी जिसके कारण रमोतीन बाई के सिर एवं शरीर मे बहुत चोटे आई थी, तम्बाखू पिसाई मशीन के आसपास सुरक्षा हेतु कोई जाली, एवं फैक्ट्री के मैनेजर तथा सुपरवाईजर के द्वारा किसी प्रकार की मजदूरो की सुरक्षा हेतु हेलमेट, हेण्ड ग्लब्स, जुता, ग्राउन, नही दिया गया जिसके कारण इस प्रकार की घटना घटित हुआ है जो धारा 289, 106(1) बीएनएस का अपराध घटित होना पाये जाने से पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना मे लिया है.