बसना : साहुडीपा जंगल में जुआ खेलते तीन गिरफ्तार
बसना पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर साहुडीपा जंगल ग्राम बामड़ाडीह में तीन लोगों को जुआ खलते पकड़ा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को 22 फरवरी 2026 को मुखबिर से सुचना मिली थी कि कुछ जुआडियान साहुडीपा जंगल ग्राम बामड़ाडीह में रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर 52 पत्ती तास से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे है.
मुखबीर सूचना पर पुलिस ने मुखबीर द्वारा बताये गये पते साहुडीपा जंगल ग्राम बामड़ाडीह पहुंच कर घेराबंदी कर 03 जुआड़ी अमृत कोसरिया पिता जयधर कोसरिया उम्र 38 साल, निवासी केरामुण्डा थाना बसना, हेमनाथ चौहान पिता मुकुतराम चौहान उम्र 34 साल निवासी तिलंजनपुर थाना सांकरा तथा कोन्नो प्रधान पिता मुरलीधर प्रधान उम्र 55 साल निवासी घुचापाली थाना झारबंद जिला बरगढ़ ओडिशा को जुआ खेलना स्वीकार किये जाने पर उनके संयुक्त कब्जे फड एवं पास से 1 नगदी रकम 21,300 रूपये, 52 पत्ती तास एवं एक सफेद रंग का बोरी, एक लाल रंग का प्लेटिना क्र CG06GQ6631 किमती 50,000 रूपया, एक लाल काला प्लेटिना 100 क्र CG06HE6576 किमती 50,000 रूपया, 4 एक बीना नंबर होण्डा साईन SP किमती 60,000 रूपया कुल किमती 1,81,300 रूपया को जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 3(2) छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.