news-details

महासमुंद : टीबी मुक्त पंचायत सत्यापन समिति की बैठक सम्पन्न

जिले को टीबी से मुक्त करने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में आज टीबी मुक्त पंचायत सत्यापन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. आई. नागेश्वर राव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने की।

इस अवसर पर जिले में टीबी उन्मूलन को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई नागेश्वर राव ने कहा कि टीबी को पूरी तरह खत्म करने के लिए गांव स्तर पर समय पर जांच और पूरा इलाज जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ काम करेंगे तभी हर पंचायत टीबी मुक्त होगा। 

जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलू घृतलहरे ने बताया कि वर्तमान में जिला महासमुंद की 305 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं। शेष पंचायतों को भी टीबी मुक्त बनाने के लिए सभी विभागों के संयुक्त प्रयास से मुक्त करने की योजना बनाई जा रही हैँ। बैठक में सी बी नॉट टेस्ट एवं टीबी के संदेह वाले मरीजों की समय पर पहचान, एक्स-रे जांच और इलाज जल्द शुरू करने पर चर्चा की गई। साथ ही जिले में जल्द शुरू होने वाले 100 दिन के टीबी अभियान की जानकारी दी गई।

बैठक में डॉ. एच. बी. कलिकोटी अध्यक्ष, आईएमए महासमुंद, डॉ. हरजोत सिंह गुरुदत्ता सचिव, आईएमए महासमुंद, डॉ. आशीष बघेल मेडिकल कॉलेज, कम्युनिटी मेडिसिन, डॉ. छत्रपाल चंदकर नर्सिंग होम एक्ट नोडल अधिकारी, डॉ. घनश्याम साहू आरएमओ, जिला अस्पताल, डॉ. विकास चंद्राकर जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी, उत्तम श्रीवास टी बी सलाहकार, हरिशंकर साहू हेल्थ एजुकेटर सहित जिला क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें