अग्निवीरों के लिए विभिन्न पदों पर 1 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित - CG Sandesh

अग्निवीरों के लिए विभिन्न पदों पर 1 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा अग्निवीरों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। जो भारतीय सेना की वेबसाईट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि महासमुन्द जिले के ऐसे अविवाहित पुरूष एवं महिला अभ्यर्थी जिनकी जन्मतिथि 01 जुलाई 2005 से 01 जनवरी 2009 के मध्य है वे इस भर्ती के लिए 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाईन आवेदन जमा कर सकते हैं। अग्निवीर भर्ती जनरल (महिला व पुरूष), अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेडमेन ( 8वीं और 10वीं पास) के पदों के लिए जारी की गई है। 

इसके अतिरिक्त सिपाही (फार्मा) के पदो ंके लिए भी पुरूष आवेदकों से आवेदन मंगाए गए हैं जिनकी जन्मतिथि 01 जुलाई 2002 से 01 जनवरी 2008 के बीच होना अनिवार्य है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/ 0771-2965212 पर संपर्क कर सकते हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें