news-details

सरायपाली : उड़न दस्ता दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्र में दी दबिश

गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण विकास खंड स्तरीय उड़न दस्ता दल के द्वारा परीक्षा केंद्र शासकीय हायर सेकेंडरी कन्या शाला सरायपाली और माधवराव सदाशिव गोलवलकर मंदिर स्कूल का निरीक्षण (IAS) अनुपमा आनंद एसडीएम सरायपाली, विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल,बीआरसी देवानंद नायक और सविता साहू शिक्षक उच्च प्राथमिक शाला केना के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी बच्चे सामाजिक विज्ञान का परचा हल करते पाए गये। 

कक्षा कक्ष की व्यवस्था शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित पाया गया। बैठक व्यवस्था कमरों की संख्या 5 ,पर्वेक्षकों की संख्या 10 थी। शासकीय कन्य शाला में दर्ज संख्या 153 और उपस्थित 153 अनुपस्थित निरंक और मंदिर स्कूल में दर्ज संख्या 139 उपस्थित 138 अनुपस्थित 1 रहा। इन परीक्षा केन्द्रों में शासकीय कन्या शाला सरायपाली,सरस्वती शिशु मंदिर बालसी, गौरव विद्या मंदिर सरायपाली, केपी इंटरनेशनल स्कूल चट्टीगिरोला के बच्चे शामिल थे। विकासखंड सरायपाली में कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें कुल परीक्षार्थियों की संख्या 2313 उपस्थित 2262 अनुपस्थित 51 छात्र - छात्राएं रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें