अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जंग जारी, दोनों देशों ने किए... - CG Sandesh

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जंग जारी, दोनों देशों ने किए बड़े दावे

शुक्रवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के शहरों काबुल और कंधार पर बमबारी की. यह हमला अफगान बलों द्वारा पाकिस्तानी सीमा सैनिकों पर हमले के कुछ घंटों बाद हुआ, जिसे तालिबान सरकार ने पहले हुए घातक हवाई हमलों का बदला बताया था.दोनों सेनाओं ने सीमा हिंसा में दर्जनों सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है. तालिबान सरकार ने पाकिस्तानी हवाई हमलों की पुष्टि करते हुए प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है.

इससे पहले अफगानिस्तान ने गुरुवार को पाकिस्तानी सेना पर हमला किया और दावा किया कि उसने कुछ दिन पहले हुए घातक हवाई हमलों के जवाब में दर्जनों सैनिकों को मार गिराया और बंदी बना लिया. सीमा पर कई ठिकानों पर यह हमला हाल के महीनों में हुई सीमा झड़पों और अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हमलों के बाद हुआ है.तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, "पाकिस्तानी सेना द्वारा बार-बार किए गए उल्लंघनों के जवाब में, पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों और सैन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ बड़े पैमाने पर आक्रामक अभियान शुरू किए गए."

पाकिस्तान का दावा

मंत्रालय ने X पर लिखा कि तालिबान बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कई क्षेत्रों में गोलीबारी की और पाकिस्तानी सैनिकों ने "तत्काल और प्रभावी ढंग से जवाब देते हुए भारी नुकसान पहुंचाया और कई चौकियों और उपकरणों को नष्ट कर दिया. इस्लामाबाद के सूचना मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सीमा पार "कई स्थानों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की".

तालिबान का दावा

तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि अफगान बलों ने दो घंटे में 15 से अधिक पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया है. मुजाहिद ने कहा, "दर्जनों (पाकिस्तानी) सैनिक मारे गए हैं, और हमने 10 शव कुनार और अन्य क्षेत्रों में भेज दिए हैं. कई घायल और जिंदा पकड़े गए लोग भी हैं." अफगान हताहतों की तत्काल कोई खबर नहीं है.




author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें