CG : नहीं खरीदा गया किसानों का पूरा धान, टोकन के नाम पर भी क... - CG Sandesh

CG : नहीं खरीदा गया किसानों का पूरा धान, टोकन के नाम पर भी किया गया परेशान - चरणदास महंत

विधानसभा के शून्यकाल में विपक्षी सदस्यों ने धान खरीदी का मुद्दा उठाया। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने इस संबंध में सरकार की नीति को नाकाम बताते हुए इस मुद्दे पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया।        

इससे पहले, नेता-प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने सदन में चर्चा के दौरान कहा कि धान खरीदी के मामले में सरकार की नीति असफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों का पूरा धान नहीं खरीदा गया और किसानों को टोकन के नाम पर परेशान किया गया।

वहीं, कांग्रेस सदस्य उमेश पटेल ने किसानों की कर्ज माफ करने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार की मंशा धान और किसान पर चर्चा नहीं कराने की है। उन्होंने इसे गम्भीर मामला बताते हुए इस पर चर्चा कराने की मांग की।    

सभापति ने विपक्ष के स्थगन को अग्राह्य कर दिया। इसके बाद विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में पहुंच गए। विधानसभा के नियमानुसार गर्भगृह पहुंचने वाले सभी सदस्य स्वमेव निलंबित हो गए।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें