CG : माओवादियों के आत्मसमर्पण और पुनर्वास पर अब तक पांच करोड़... - CG Sandesh

CG : माओवादियों के आत्मसमर्पण और पुनर्वास पर अब तक पांच करोड़ चौंसठ लाख रुपए दिए गए - गृह मंत्री विजय शर्मा

विधानसभा में आज माओवादियों के आत्मसमर्पण और पुनर्वास का मामला भी गूंजा। कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने गृह मंत्री विजय शर्मा से सवाल किया कि नक्सल पुनर्वास नीति क्या है ? वर्ष दो हजार तेईस से लेकर अब तक कितने माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है और इनामी माओवादियों में से किसे कितनी राशि दी गई है।

अपने जवाब में गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि नौ फरवरी तक एक हजार चार सौ छियानवे इनामी माओवादियों सहित कुल दो हजार नौ सौ सैंतीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने बताया कि पुनर्वास नीति के तहत अब तक प्रारंभिक राशि के तौर पर माओवादियां को पांच करोड़ चौंसठ लाख रुपए दिए गए हैं। इसके अलावा उन्हें इनाम की उनचास करोड़ चौंतीस लाख रुपए की राशि दिया जाना बाकी है। वहीं, राज्य सरकार आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को जो राशि दे रही है उसे वे तीन साल बाद बैंक से निकाल सकते हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें