बागबाहरा : घर लौट रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, म... - CG Sandesh

बागबाहरा : घर लौट रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौत

राजमिस्‍त्री का काम कर घर लौट रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मार देने से मौके पर उसकी मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.  

मिली जानकारी के अनुसार 25 फरवरी 2026 को सुबह 09:00 बजे नरोत्‍तम निषाद पिता मनबोधी निषाद उम्र 50 साल निवासी गाडाघाट थाना खल्‍लारी, राजमिस्‍त्री का काम करने के लिए अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06 एच ई 8034 से बागबाहरा गए थे, तथा काम करने के बाद शाम को अपने घर ग्राम गांडाघाट वापस आते समय शाम लगभग 7 बजे एनएच 353 रोड गांडाघाट मोड़ पर अपने गांव जाने के लिए मुड़े तो सामने से आ रही अज्ञात कार के चालक ने अपने कार को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए नरोत्‍तम निषाद को मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06 एच ई 8034 सहित ठोकर मारकर एक्‍सीडेंट कर दिया, जिससे उनके सिर मे गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मृत्‍यु हो गई.

घटना को घटना को अजय निषाद एवं आने जाने वाले लोग देखे है. मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध धारा 106(1)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें