महासमुंद : सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलाने वाले को पुलिस ने पकड़... - CG Sandesh

महासमुंद : सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलाने वाले को पुलिस ने पकड़ा

महासमुंद पुलिस ने 25 फरवरी को मुखबिर की सुचना पर एक आरोपी को सट्टा पट्टी से जुआ खिलाते पकड़ा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि एक व्यक्ति पुराना माल धक्का महासमुंद में अंको से सट्टा पट्टी नामक जुआ लिख रहा है, सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसका नाम केशव राम ध्रुव पिता मनहरण ध्रुव उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 19 बढईपारा महासमुंद का रहने वाला बताया गया है.

पुलिस द्वारा उक्त आरोपी से सट्टा पट्टी लिखने के संबंध में पुछताछ करने पर सट्टा पट्टी लिखकर अंको का सट्टा पट्टी लिखना स्वीकार किया, जिसपर आरोपी की तलाशी लेने से उसके शर्ट के जेब से एक नग डाट पेन व एक नग सट्टा पट्टी जिसमें 1020 रूपये का लिखा हुआ, एवं पेंट के जेब से नगदी रकम 1380 रूपये एवं एक मोबाईल रखा हुआ मिलने पर कुल जुमला 4905 रूपये को जप्त कर आरोपी केशव राम ध्रुव का कृत्य अपराध धारा धारा 6 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें