सांकरा : नशा करने से मना करने पर नानी के सिर पर मारी बाल्टी,... - CG Sandesh

सांकरा : नशा करने से मना करने पर नानी के सिर पर मारी बाल्टी, मौत

सांकरा थाना क्षेत्र में एक युवक को नशा करने से मना करने पर उसने अपनी नानी के सिर पर बाल्टी से मारकर उसकी हत्या कर दी.

मिली जानकारी के अनुसार बलौदा थाना बलौदा निवासी रोहन सेठ 23 फरवरी को अपनी नानी के यहाँ ग्राम गौरिया आया था, जो कई प्रकार का नशा करता था, एवं नशा करने से मना करने पर वाद विवाद एवं लड़ाई झगड़ा करता.

इसी दौरान 25 फरवरी 2026 के दोपहर करीबन 03:40 बजे जब रोहन सेठ की नानी मिथिला बाई पति निरंजन लाल सेठ उम्र 65 साल ने रोहन को नशा करने से मना किया तो वह गुस्सेी में आकर घर में रखे स्टीवल के पानी बाटल से अपनी नाने के सिर में कई बार मार दिया, जिससे उसकी नानी के सिर में गंभीर चोट आयी और उसकी मृत्यु हो गयी.

बताया गया कि मिथिला बाई के सिर से खुन निकला जो उसके चेहरे दोनों हाथ व शरीर के अन्यक हिस्सों में लगा, रोहन सेठ के मारने से मिथिला बाई घर के बरामदा में लहु लुहान हालत में पड़ी थी जिसे उसके घर वालों ने उठाकर बरामदा में खाट पर रखा.

बताया गया कि मिथिला बाई की मृत्यु रोहन सेठ के द्वारा पानी बाटल से कई बार उसके सिर में मारने से आयी चोट के कारण हुई है घटना को रोहन के बड़े मामा भाई महेन्द्र कुमार सेठ व श्यासम लाल पटेल देख व सुने हैं.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 103(1)-BNS पंजीबद्ध किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें