news-details

बागबाहरा : खुशरूपाली से 7 लीटर महुआ शराब जप्त

बागबाहरा पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर 26 फरवरी को एक व्यक्ति से करीब 7 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब जप्त किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी कि बेद भर्री ग्राम खुशरूपाली मे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु रखा है, उक्त सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये हुए स्थान बेद भर्री ग्राम खुशरूपाली में घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ी जिसे नाम पता पूछने पर वह अपना नाम डोंगर सिंह यादव पिता पतिराम यादव उम्र 38 साल, खुशरूपाली थाना बागबाहरा का निवासी होना बताया.

पुलिस ने उक्त आरोपे के कब्‍जे मे रखे एक सफेद रंग के 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन के अंदर 07 लीटर हाथ भट्टी निर्मित देशी महुआ शराब एवं बिक्री रकम 250 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी डोंगर सिंह यादव पिता पतिराम यादव उम्र 38 साल, खुशरूपाली निवासी को गिरफ्तार किया.


अन्य सम्बंधित खबरें