बसना : घर से नगदी रकम, गहने और लैपटॉप की चोरी
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम सलपपानी में एक घर से नगदी रकम, गहने और लैपटॉप की चोरी कर ली गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम सलपपानी निवासी मुकेश मिश्रा ने बताया कि वे अपने परिवार सहित 25 फरवरी 2026 को जनेऊ कार्यक्रम में बसना आये थे, तथा रात्रि में कार्यक्रम के बाद उनके पिता कृष्णी कुमार मिश्रा करीब रात 10:00 बजे वापस घर जाकर सो गये.
इसके बाद 26 फरवरी 2026 को सुबह करीब 04:00 उनके पिता उठकर कमरे का दरवाजा खोलने लगे तो दरवाजा नहीं खुल रहा था, जिसे जोर से खींचकर दरवाजा को खोले तब देखे कि कोई बाहर से साड़ी लगाकर दरवाजा को बांध दिया था तथा दुकान के कमरे का ताला टूटा था और एक और कमरे का भी ताला टूटा हुआ था. तब कृष्ण कुमार द्वारा मोबाईल फोन से अपने पुत्र मुकेश को सूचना देने पर वह तत्काल जाकर देखे तो घर में रखे सामान बिखरा हुआ एवं आलमारी में रखें नगदी रकम एवं सोना चांदी का जेवर नहीं था.
बताया गया रात में कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर घुसकर 2 लेपटाप (Dell personal Laptop) HP inforsys official laptop, नगदी रकम लगभग 120,000 रूपये, पुरानी इस्तेामाली सोना की अंगूठी वजन लगभग 5 ग्राम, दो लॉकेट लगभग 3 ग्राम 4. पुरानी इस्तेमाली चांदी का पायल 8 जोडी, चांदी का चैन 3नग, बिछीया 10 जोडी, चांदी चुडी 4 नग 5. पुरानी इस्तेमाली official authentical key(yubi Key) जुमला कीमती करीबन 170,000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.