CG : राइस मिल में लगी भीषण आग, कई क्विंटल धान और बारदाना जल... - CG Sandesh

CG : राइस मिल में लगी भीषण आग, कई क्विंटल धान और बारदाना जलकर खाक

फिंगेश्वर। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर के पास ग्राम बोरिद स्थित तिरुपति राइस मिल में आज अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग के कारण कई क्विंटल धान और बारदाना जलकर खाक हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।

 

अभी भी आग पर काबू पाने का काम जारी है। फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम मिलकर स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पूरी तरह सक्रिय है। अधिकारियों ने लोगों से आग के प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें