महासमुंद : मारूती शो रूम से नगदी रकम की चोरी - CG Sandesh

महासमुंद : मारूती शो रूम से नगदी रकम की चोरी

महासमुंद के बेलसोंडा स्थित आटोमोबाईल मारूती शो रूम में हुए नगदी रकम 239355 रूपये के चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराइ गई है.

स्पर्श आटो मोबाईल्स के H.R. मैनेजर रेजी बाबू ने बताया कि 23 नवंबर 2025 को 10:30 बजे उनके कर्मचारी द्वारा मोबाईल से सूचना देने पर जानकारी प्राप्ता हुआ कि स्पर्श आटोमोबाईल महासमुंद बेलसोंडा के कैंस काउंटर से नगदी रकम 2,39,355 रूपये चोरी हो गया है. सूचना पाकर रेजी बाबू जब स्पर्श आटोमोबाईल महासमुंद बेलसोंडा गए तो बताया गया कि 22 नवंबर 2025 को शाम 07.00 बजे टोटल कैस काउंट करके नगदी रकम 2,39,355 रूपये कैसियर मेस सिन्हा द्वारा रखा गया था.

जिसके बाद 23 नवंबर 2025 को सुबह 10:00 बजे आफिस खोले तो देखे कि काउंटर में रखे नगदी रकम 239355 रूपये चोरी हो गया है. रेजी बाबू ने जाकर देखा तो कैस काउंटर का ड्राज खुला हुआ था तथा उसमें रखे नगदी रकम 239355 रूपये नहीं था एवं वहीं कैस केबिन में लगे सीसीटीवी का केबल निकला हुआ था. तथा उस रात कंपनी का फ्रंट आफिस का डोर खुला हुआ था.

घटना का सीसीटीवी फुटेज देखने पर आफिस में कैसियर मेस सिन्हा, एडवायजर पिताम्बर पटेल, स्पेयर इंचार्ज टिकेश्वर चतुर्वेदी सबसे लास्ट तक उपस्थित दिखे, घटना की सूचना रेजी बाबू ने स्पर्श आटोमोबाईल के मालिक को मोबाईल से दिया था तथा उक्ते चोरी के संबंध में कंपनी द्वारा जांच किया गया परन्तु अभी तक उक्त चोर का किसी प्रकार जानकारी प्राप्त नहीं हो पाया.

इसके बाद स्पर्श आटोमोबाईल के मालिक द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु कहने पर 25 फरवरी 2026 को मामले में रेजी बाबू द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया. जिसपर पुलिस ने अज्ञात1 के विरुद्ध अपराध धारा 305(e)-BNS, 331(4)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें