पिथौरा : न्यायालय के बाहर वकील की कार को मोटरसायकल चालक ने म... - CG Sandesh

पिथौरा : न्यायालय के बाहर वकील की कार को मोटरसायकल चालक ने मारी ठोकर

पिथौरा न्यायालय के बाहर एक वकील की कार को मोटरसायकल चालक ने ठोकर मार दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

नवांगांव थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर निवासी शाहिर खान ने पुलिस को बताया कि 26 फरवरी 2026 को वह पिथौरा न्यायालय कार्य से आया था, तथा न्यायालय से वापस जाने के लिये अपने कार क्रमांक CG 04 PV 7991 में बैठ रहा था कि उसी समय मोटर सायकल क्रमांक CG 04 DC 0868 का चालक दीपक श्रीवास निवासी कैलाशपुर का चालक खड़ी अवस्था में उनके कार क्रमांक CG 04 PV 7991 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

शाहिर एल खान रायपुर जिला न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में व्यवसायरत है, तथा व्यवहार न्यायालय पिथौरा में प्रकरण की पैरवी करने आये थे, पैरवी के पश्चात रायपुर जाने के लिये न्यायालय के बाहर कार क्रमांक CG 04 PV 7991 में बैठने हेतु अपने साथी अधिवक्ता शिवाकांत उपाध्याय के साथ जाने के लिये कार का दरवाजा खोलकर बैठने जा रहे थे तभी दीपक श्रीवास अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 04 DC 0868 को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक नशे की हालत में चलाते हुये एक्सीडेंट करने शाहिर खान के बांये पैर, दाहिने हाथ की तीनो उंगलियों में चोट आयी है तथा साथी अधिवक्ता शिवाकांत उपाध्याय के बांये कलाई में सूजन होकर चोट पहुंचा है. तथा उक्त कार का पीछे का दरवाजा पूर्णत क्षतिग्रस्त होकर बंद नहीं हो रहा.

मामले में पुलिस ने मोटरसायकल क्रमांक CG 04 DC 0868 का चालक दीपक श्रीवास प्रार्थी की लिखित आवेदन पर अपराध धारा 281,125(A) BNS का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें