news-details

1 मार्च से महंगे हो सकते हैं Vivo T4 और iQOO Z10 सीरीज के फोन

Vivo और इसकी सब-ब्रांड iQOO 1 मार्च से अपने कई मिड-रेंज स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्राइस हाइक Vivo की T-सीरीज और iQOO की Z-सीरीज के मॉडल्स पर लागू किया जा सकता है। इसमें अलग-अलग वैरियंट के हिसाब से कीमतों में 1,500 रुपये से लेकर 2,500 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

जानकारी के अनुसार Vivo T4 के 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वैरियंट अब क्रमशः 24,999 रुपये, 26,999 रुपये और 28,999 रुपये में मिलेंगे। जिनमें 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी शामिल है। इसी तरह Vivo T4R के सभी प्रमुख वैरियंट भी 2,000 रुपये महंगे हो सकते हैं। उनकी नई कीमत 22,999 रुपये से शुरू होगी। वहीं, Vivo T4x के 6GB वैरियंट में 1,500 रुपये और 8GB वेरिएंट्स में 2,500 रुपये तक की बढ़ोतरी बताई जा रही है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपये हो सकती है।

iQOO की ओर देखें तो iQOO Z10 के सभी वेरिएंट्स में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी के बाद कीमत 24,999 रुपये से शुरू होगी। iQOO Z10R के वेरिएंट्स भी समान रूप से 2,000 रुपये महंगे हो सकते हैं। जबकि iQOO Z10x के 6GB वैरियंट में 1,500 रुपये और 8GB वेरिएंट्स में 2,500 रुपये तक का इजाफा संभव है। जिससे इसकी कीमत 16,999 रुपये से शुरू हो सकती है।


कीमत बढ़ने की मुख्य वजह ग्लोबल स्तर पर DRAM और NAND फ्लैश मेमोरी की बढ़ती लागत बताई जा रही है। पिछले कुछ महीनों में मेमोरी कंपोनेंट्स की कीमतों में लगातार इजाफा हुआ है, जिसका असर ज्यादा रैम और स्टोरेज वाले स्मार्टफोंस पर पड़ा है। चूंकि रैम और स्टोरेज किसी भी फोन की कुल लागत का बड़ा हिस्सा होते हैं, इसलिए कंपनियां अक्सर बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों से वसूल लेती हैं।

यह ट्रेंड नया नहीं है। पिछले साल फ्लैगशिप स्मार्टफोंस की हाई लॉन्च प्राइस से इसकी शुरुआत हुई थी। वहीं, अब मिड-रेंज व बजट सेगमेंट में भी इसका असर दिख रहा है। इसमें 20,000 रुपये कैटेगरी में 2,000 से 2,500 रुपये की बढ़ोतरी वैल्यू फॉर मनी समीकरण को बदल सकती है। उदाहरण के तौर पर समझें तो Vivo T4x पहले 15,000 रुपये के सेगमेंट में आता था, लेकिन अब यह ज्यादा प्राइस ब्रैकेट में आएगा।

Vivo की T-सीरीज आमतौर पर बैलेंस्ड परफॉरमेंस, अच्छे कैमरा और दमदार बैटरी के लिए जानी जाती है, जबकि iQOO की Z-सीरीज परफॉरमेंस और गेमिंग-फोकस्ड फीचर्स कम दाम में देती है। ऐसे में अगर आप Vivo T4 या iQOO Z10 सीरीज का कोई मॉडल खरीदने की सोच रहे हैं, तो 1 मार्च से पहले खरीद सकते हैं। जबकि अन्य ब्रांड लेना चाहते हैं तो अन्य सस्ते 5G फोंस भी देख सकते हैं। हमारे साथ और टेक अपडेट के लिए बने रहें।


अन्य सम्बंधित खबरें